बलिया : इंजीनियरिंग का छात्र था रेल पुल से गिरा युवक, शव को सीने से लगाकर चूमने लगे पिता

बलिया : इंजीनियरिंग का छात्र था रेल पुल से गिरा युवक, शव को सीने से लगाकर चूमने लगे पिता


बैरिया, बलिया। गुरुवार की सुबह मांझी रेल पुल से गिरकर सरयू में डूबे युवक का शव शुक्रवार को रामघाट के समीप उतरा कर बहने लगा। शव को बहता देख मछुआरों ने उसे नदी से बाहर निकाला। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उपस्थित भीड़ से शिनाख्त कराने की कोशिश की, जिस पर सफलता भी मिली। मृतक रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिरिसियां गांव निवासी दिलीप सिंह का पुत्र दीपक कुमार सिंह (25) है।

बताया जा रहा है कि रेल पुल पर सैर सपाटा के दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया था। मछुआरों ने उसे बचाने का असफल प्रयास भी किया था। शव की बरामदगी के बाद नदी में गिरे ब्यक्ति के अप्रवासी होने की चर्चा पर विराम लग गया। मृतक मप्र के इंदौर एमआईटी में इंजीनियरिंग के चौथे सेमेस्टर का छात्र था। कोरोना वायरस संक्रमण पर लॉक डाउन से पहले ही वह घर आया था, तब से घर पर ही था।


मृतक के पिता खाद बीज ब्यवसाई दिलीप सिंह ने कर्ज लेकर बेटे का इंजीनियरिंग में एडमिशन कराया था। शव मिलने के बाद पिता के अलावा मृतक के छोटे भाई अविनाश का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक के पिता ने बताया कि बेटों के लिये उन्होंने हाल ही में एक दुधारू गाय खरीदी थी। दो बहनों में बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। 


मांझी बिहार प्रशासन के निर्देश पर शव की बरामदगी के लिए समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान के नेतृत्व में गोताखोरों का दल दो दिनों से नाव के सहारे खोजबीन के प्रयास में जुटा था। मौके पर मांझी के सीओ दिलीप कुमार, थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा, एसआई दरोगा जितेंद्र सिंह, रिविलगंज के सीओ प्रदीप सिन्हा तथा थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी के अलावा मुहम्मद परसा पंचायत के मुखिया पति बुलबुल मिश्रा, पूर्व मुखिया गणेश मिश्रा तथा बेबी सिंह के अलावा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। मांझी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी