बलिया : भाजपा के इस कार्यक्रम में शामिल हुए हरियाणा श्रम बोर्ड के चेयरमैन, कही ये बात

बलिया : भाजपा के इस कार्यक्रम में शामिल हुए हरियाणा श्रम बोर्ड के चेयरमैन, कही ये बात


बांसडीह, बलिया। भाजपा बांसडीह मण्डल द्वारा नगर पंचायत के वार्ड 4, 9 और 14 में मॉस्क वितरण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के श्रम बोर्ड चेयरमैन अमरेंद्र सिंह ने आम लोगों में मॉस्क वितरित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से जनसम्पर्क कर उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए।

इससे पहले भाजपा बांसडीह मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने अमरेंद्र सिंह को माल्यापर्ण और अंगवस्त्र देकर समान्नित किया। हरियाणा सरकार के श्रम बोर्ड चेयरमैन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश कोरोना से लड़ रहा है। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की वजह से इसमें बहुत हद तक काबू पाया गया है। यह प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति से हुआ है। 

कहा कि देश की जनता पूरी तरह से भयमुक्त है। वह जानती है कि देश मोदी जी के हाथों में है। उन्होंने लोगो को जागरूक किया कि वह घर से निकले तो मास्क का प्रयोग अवश्य जरूर करे। भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने कहा कि देश मोदी जी और प्रदेश योगी जी के हाथों में सुरक्षित है। देश तथा प्रदेश की जनता को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुनील सिंह बबलू, प्रमोद सिंह, तेजबहादुर रावत, अखिलेश तिवारी, गोविंद गुप्ता, ध्रुव तिवारी, अग्निवेश गुप्ता, जितेंद्र पांडेय, राजेश सिंह, संटू तुरहा, मनीष भारती इत्यादि उपस्थित रहे।


विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद