बलिया : प्रशासन ऐसे बढ़ायेगा 67 गांवों की रोग प्रतिरोधक क्षमता

बलिया : प्रशासन ऐसे बढ़ायेगा 67 गांवों की रोग प्रतिरोधक क्षमता


बलिया। होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग द्वारा जिले के 67 गांवों में निःशुल्क होमियोपैथिक दवा का वितरण किया जाएगा। ये वह दवाएं होंगी जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर साबित होती है। इसी में एक दवा Aresnicum album 30 को तीन दिनों तक रोजाना खाली पेट एक-एक दवा लेना है और ठीक एक महीने बाद फिर से ऐसे ही तीन दिन एक-एक दवा लेना होगा। इस दवा को तब तक खाना है जब तक कि कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार रुक न जाए।

दरअसल, भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन में होमियोपैथिक, आयुर्वेदिक व यूनानी विभाग को कोविड-19 के सम्बंध में जरूरी दिशा-निर्देश मिले हैं। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी सरोज कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में कुल 67 होम्योपैथिक चिकित्सालय है। इनके माध्यम से पहले चरण में उन्हीं 67 गांवों में दवा का वितरण कराया जाएगा, जहां ये चिकित्सालय हैं। 

वितरित होने वाली दवाओं में Aresnicum album, bryonia alba, Rhus Toxico dendron, Belladona Gelsemium, Eupatorium perfoliateum शामिल हैं। इसके साथ-साथ कोरोना वायरस के संबंध में आम जनता के लिए सरकार द्वारा मिल रहे दिशा-निर्देश की जानकारी भी दी जाएगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट