‘हाथ’ का साथ छोड़ साइकिल पर सवार हुए ‘शशिकांत’

‘हाथ’ का साथ छोड़ साइकिल पर सवार हुए ‘शशिकांत’


बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विश्वास करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशिकान्त चतुर्वेदी ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य सर्वश्री अरविन्द कुमार सिंह यशपाल रावत, पूर्व विधायक की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर शशिकान्त चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदूषित राजनीति में अखिलेश यादव एक बेदाग नेता के रूप में उभरे है।

 उन्होंने कहा कि श्री यादव अपने मुख्यमंत्री काल में जो योजनाये शुरू की थी, उससे गरीब, मजदूर किसान और कमजोर तबका लाभान्वित हुआ और स्वास्थ्य विभाग में 108, 102 एम्बुलेन्स, 100 और 1090 चलाकर जो जनहित में काम किया वह अपने आप में एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बलिया जनपद के विकास के लिए गंगा नदी सेतु और विश्वविद्यालय की स्थापना पूर्व मुख्यमंत्री की देन है जो जनपद के विकास का मार्ग, प्रशस्त कर रहा है। श्री चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, ओैर जिला अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट