बलिया : DSO कार्यालय पहुंचे राज्यमंत्री ने दी यह चेतावनी

बलिया : DSO कार्यालय पहुंचे राज्यमंत्री ने दी यह चेतावनी


बलिया। राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने गुरुवार को जिला पूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों-कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए मंत्री ने कहा कि राशन कार्ड बनाने में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अपात्रों को कार्ड जारी हुआ तो जेल की हवा भी खानी पड़ेगी। 

मंत्री जैसे ही जिला पूर्ति कार्यालय में पहुंचे, हड़कंप मच गया। उन्होंने सबसे पहले राशन कार्ड बनाने से सम्बंधित पूछताछ करनी शुरू कर दी। सप्लाई इंस्पेक्टर से जरूरी जानकारी लेने के बाद डीएसओ केजी पांडेय से भी जानकारी ली। इसी दौरान कार्यालय में पहुंचे एक आम आदमी ने मंत्री के सामने ही पूर्ति कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को लंबे समय से दौड़ाने की शिकायत की। साथ ही कोटेदार व विभाग की मिलीभगत की पोल खोलना भी शुरू कर दिया। कहा, अगर ये सभी शिकायत सही निकली तो जिम्मेदार की खैर नहीं।

जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि स्वयं समीक्षा करते रहें। विभाग के इंस्पेक्टर व बाबुओं के भरोसे नहीं रहें। स्पष्ट किया कि अगर अपात्रों को कोई लाभ देने में कहीं गड़बड़ी मिलती है तो बाबू, सप्लाई इंस्पेक्टर के अलावा गाज डीएसओ व अन्य दोषियों पर भी गिरेगी। इस दौरान दौरान संजीव कुमार डम्पू, डिपल सिंह, अंजनी पांडेय, प्रेम राय, घनश्याम पांडेय, अमित दूबे आदि थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया : शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS)...
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया
2 March ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना सोमवार
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार
प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार