बलिया : ऑनलाइन पढ़ेंगे बच्चे, शिक्षकों को करना होगा यह काम, क्योंकि

बलिया : ऑनलाइन पढ़ेंगे बच्चे, शिक्षकों को करना होगा यह काम, क्योंकि


बलिया। लॉकडाउन के चलते सभी विद्यालय पूरी तरह बंद है। ऐसे समय में पठन-पाठन प्रभावित ना हो, उसके लिए ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था की गई है। प्रेरणा यूट्यूब चैनल, प्रेरणा वेबसाइट नॉलेज सेंटर,  दीक्षा एप जैसे विभिन्न प्लेटफार्म पर शिक्षण सामग्री शासन या विभाग के स्तर से शेयर किया जा रहा है।

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि रिजनल सपोर्ट के लिए प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के छात्रों की सुविधा को देखते हुए स्थानीय शिक्षकों द्वारा ऑडियो या वीडियो क्लिप प्राप्त कर प्रसारित किया जाएगा। प्रसारित करने का मुख्य माध्यम यूट्यूब चैनल, दीक्षा व प्रेरणा एप्प होगा। ऑडियो या वीडियो क्लिप में बेसिक शिक्षा परिषद अथवा माध्यमिक शिक्षा परिषद, कक्षा, विषय और अध्याय का स्पष्ट उल्लेख होना जरूरी है। 

सरकारी वेबसाइट व इस यूट्यूब चैनल पर दिखेगी वीडियो

जिलाधिकारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा की वीडियो ऑडियो क्लिप को यूट्यूब चैनल DIOSBALLIA ONLINE CLASSES नाम से अपलोड किया जाएगा। पाठ्य सामग्री का कक्षावार व विषयवार वीडियो लिंक बलिया जनपद की सरकारी वेबसाइट भी उपलब्ध रहेगी। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी इसमें तकनीकी सहयोग देंगे। 

ईमेल व व्हाट्सएप्प पर भेजना है ऑडियो-वीडियो

जिलाधिकारी ने बताया कि ऑडियो या वीडियो क्लिप बनाकर प्राथमिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के लिए अलग-अलग ईमेल आईडी पर भेजना है। प्राथमिक शिक्षा से जुड़ी शिक्षण सामग्री bsaavaid@gmail.com पर मेल और 9415350305 पर व्हाट्सप्प करना है। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा से जुड़े वीडियो या ऑडियो diosballia@gmail.com  पर मेल और 7800612233 पर व्हाट्सएप करना है।

जिनकी ऑडियो वीडियो क्लिप होगी बेस्ट, वे होंगे पुरस्कृत

जिलाधिकारी ने बताया है कि जिनकी ऑडियो-वीडियो क्लिप उत्कृष्ट पाई जाएगी या यूट्यूब पर सबसे ज्यादा पसंद की जाएगी, उनको पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय शिक्षकों से अपील की है कि छात्र-छात्राओं की बेहतर शिक्षा के लिए बढ़िया से बढ़िया पाठ्य सामग्री विभाग को उपलब्ध कराएं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार