कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति गांव-गांव तक किया जाए जागरूक : CM योगी

कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति गांव-गांव तक किया जाए जागरूक : CM योगी


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रेस प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में शासन, प्रशासन और आम जनता के साथ मीडिया का भी बड़ा रोल है। इससे बचाव के बारे में गांव-गांव तक लोगों को जागरूक करने में मीडिया की अहम भूमिका है। आज सबसे जरूरी है कि सोशल डिस्टेंस बनाए रखना, हमेशा मुंह ढक कर चलना और किसी भी हाल में यात्रा से बचने की सलाह सभी को दी जाए। ऐसा करके ही हम इस महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई को आसानी से जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर सुविधा देने को सरकार प्रयासरत है। फिर भी अगर कहीं कोई दिक्कत आने पर कंट्रोल रूम को बताने के बाद तत्काल मदद की जा रही है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने इस महामारी की रोकथाम के लिए की गई तैयारी की विधिवत जानकारी दी। बताया कि प्रदेश के लोगों को कोई दिक्कत ना हो, इसलिए हमने प्रदेश स्तर पर 11 कमेटी का गठन किया है, जो विभिन्न प्रकार के सहायता और सहयोग की निगरानी कर रही है। लोगों के साथ पशु पक्षियों की भी परेशानी का हमने ख्याल रखा है। 

उज्जवला योजना के लाभार्थी को तीन महीने तक फ्री सिलेंडर व निर्माण श्रमिकों को डीबीटी के माध्यम से एक हजार रुपये भेजा जा रहा है। फेरी नीति से आच्छादित परिवार को भी एक हजार देने की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने संस्थानों से भी कहा है कि बन्दी के दौरान अपने कर्मचारियों का मानदेय या वेतन जरूर दें। 

कॉटन का मास्क सबसे बेहतर

वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर कहा कि कॉटन से बने मास्क का प्रयोग किया जाए तो सबसे बेहतर होगा। गांव में भी यह आसानी से बन सकता है और डब्ल्यूएचओ ने भी इस को सबसे बेहतर बताया है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क