बलिया : बहन के ससुरालियों की बात सुन कांप गया भाई का रूंह, ये है मामला

बलिया : बहन के ससुरालियों की बात सुन कांप गया भाई का रूंह, ये है मामला


सिकंदरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता की हत्या कर शव को घाघरा नदी में फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी है। 

बांसडीह थाना क्षेत्र के मंगलापुर गांव निवासी वीरेंद्र ने अपनी पुत्री सुनीता (23) की शादी लगभग दो वर्ष पहले सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी धर्मेन्द्र प्रसाद पुत्र रामनिवास के साथ किया था। धर्मेन्द्र महाराष्ट्र में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले सुनीता व उसके ससुराल वालों में किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। 

इसकी सूचना सुनीता ने अपने मायके वालों को दिया था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से मायके वाले सिसोटार नहीं आ सके। इस बीच, फोन करने पर सुनीता का मोबाइल उसकी ननद उठाती रही। सुनीता के घर वालों को कुछ शंका हुई तो मंगलवार को सिसोटार पहुंच गये। जहां सुनीता की सास ने उसके घर से भाग जाने की बात बताई। यह सुन मायके वालों के होश उड़ गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता के भाई शंभुनाथ की तहरीर पर सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली