बलिया : मीडियाकर्मियों को 'भगवान' ने किया सम्मानित

बलिया : मीडियाकर्मियों को 'भगवान' ने किया सम्मानित


मनियर, बलिया। पूर्व विधायक भगवान पाठक ने मनियर पश्चिम पटखौली स्थित अपने आवास पर समाचार पत्र विक्रेताओं एवं पत्रकारों को अंगवस्त्रम् से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने समाचार पत्र विक्रेताओं को राहत सामग्री भी भेंट किया।

श्री पाठक ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। लाक डाउन में इनकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। कोरोना महामारी में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस के जवान की तरह मीडिया कर्मी एवं इनसे जुड़े लोग जान जोखिम में डालकर समाचार कवरेज कर रहे हैं। जन समस्याओं को सरकार तक एवं सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। 


मीडिया द्वारा जन जागरूकता की वजह से भारत ऐसे महामारी से निपटने में काफी सफल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुखिया आदित्यनाथ योगी को साधुवाद देते हुए कहा कि इन दोनों यशस्वी जन सेवकों के कुशल मार्गदर्शन में लाक डाउन में भी देश अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। 

विकट परिस्थिति में जिस तरह से दोनों जन सेवकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश को लाक डाउन कर आवश्यक सामग्री जिस तरह लोगों के घर-घर तक पहुंचाया, उसकी प्रशंसा पूरे विश्व में हो रही है। उन्होंने लाक डाउन का पालन करने का आह्वान किया। इस मौके पर समाचार पत्र विक्रेता रामचंद्र प्रसाद, जगमोहन राजभर, अशोक प्रसाद, पत्रकार शिव जी उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, राममिलन तिवारी, नरेंद्र पाठक, पुरंजय  शर्मा, अनिल तिवारी सहित अन्य सम्मानितों में अशोक पाठक, इंद्रजीत सिंह, प्रधानाध्यापक कमलेश राय आदि उपस्थित रहे।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए दुर्जनपुर निवासी अमित कुमार साहनी को परिजनों...
प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू