बलिया में पेड़ से लटका मिला दोनों हाथ बंधा युवती का शव, मचा हड़कम्प, पहुंची पुलिस

बलिया में पेड़ से लटका मिला दोनों हाथ बंधा युवती का शव, मचा हड़कम्प, पहुंची पुलिस

Ballia News : नगरा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक युवती का हाथ वंधा शव पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस टीम के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आस-पास के लोगों से बात-चीत की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीम बनाई गई हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सरया गुलाब राय गांव में एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ है, जिसकी पहचान पूजा चौहान (20) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पूजा के हाथ पीछे से बंधे हुए थे, जबकि पैर जमीन से करीब छह फुट ऊपर थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। पुलिस के अनुसार, पूजा अपने घर में अकेली थी।

उसके माता-पिता दो दिन पहले इलाज के लिए लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल गए थे। उसका भाई गुजरात में काम करता है, जबकि उसकी विवाहित बहन असम में रहती है। मृतका के घर से अन्य मकान 40-50 मीटर की दूरी पर स्थित हैं, जिससे किसी ने घटना होते नहीं देखा। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

इनमें स्थानीय पुलिस, सर्विलांस टीम, रसड़ा के सर्कल अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की टीमें शामिल हैं। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही इस रहस्यमय मौत की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

 रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे