बलिया : इस रेलवे स्टेशन की पुनर्बहाली को लेकर आंदोलित लोगों ने किया अनूठा प्रदर्शन

बलिया : इस रेलवे स्टेशन की पुनर्बहाली को लेकर आंदोलित लोगों ने किया अनूठा प्रदर्शन

बलिया : बलिया-छपरा रेल खंड पर स्थित रेवती स्टेशन की पुनर्बहाली को लेकर आंदोलित लोगों ने भूख हड़ताल के दौरान रविवार को अनोखा प्रदर्शन किया। रेल आंदोलन के 36वें दिन आंदोलनकारियों ने एक भैंस पर रेल मंत्री भारत सरकार का पोस्टर लगाने के साथ ही बीन बजाकर प्रदर्शन किया।

आंदोलनकारियों का कहना है कि हमारे द्वारा रेवती रेलवे स्टेशन को हाल्ट किए जाने के बाद सत्तर से अधिक ज्ञापन रेल विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजा गया। कई डेलीगेट अधिकारियों से मिला गया। जब बात सुनी नहीं गई तो पूर्ण स्टेशन का दर्जा पाने के लिए हमने आंदोलन प्रारंभ किया।

हमारे मंच पर तीन सांसद, कई पूर्व मंत्री, कई विधायक, कई पूर्व विधायक तथा विभिन्न दलों के नेता यहां पहुंचे।उन्होंने हमें आश्वस्त किया कि किसी प्रकार हम स्टेशन को पूर्ण दर्जा दिलवाएंगे।इधर आंदोलन स्थल पर कई स्वरूपों में प्रदर्शन किया गया।लेकिन रेल विभाग पर इसका कोई असर दिखलाई नहीं पड़ रहा है।

यह भी पढ़े Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी

इन तमाम बातों के दृष्टिगत आज हमने भैंस के आगे बीन बजावें भैंस करे पगुराई कहावत को चरितार्थ करते हुए रेल मंत्री रूपी भैंस को खड़ा कर उसे लाल कपड़े के पट से ढक कर उस पर रेलमंत्री भारत सरकार का प्रिंटेड कागज का कटिंग चिपका कर प्रतीकात्मक बीन बजाया। प्रदर्शन में शामिल ओमप्रकाश कुंवर, लक्ष्मण पाण्डेय, महावीर तिवारी, रूपेश पाण्डेय, रमेश मणिक, वीरेन्द्र गुप्ता आदि ने कहा कि यह प्रदर्शन रेल विभाग के बहरेपन तथा गूंगेपन को दर्शाने हेतु किया गया।

यह भी पढ़े प्रभारी औषधि निरीक्षक की जांच में मिली अनियमितता, हुई यह कार्रवाई

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...