बलिया में करंट बना काल, दो युवकों की दर्दनाक मौत

बलिया में करंट बना काल, दो युवकों की दर्दनाक मौत

बलिया : चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में सोमवार को करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। इस हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सभी का रोते-रोते बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पहली घटना चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कारो की है, जहां गांव निवासी गौतम प्रसाद गुप्ता (40) पुत्र शिवनाथ प्रसाद गुप्ता अपने मिल में काम कर रहे थे, तभी अचानक लाइट कट गई। मिल से बाहर निकल कर देखा तो सभी लोगों की लाइट जल रही थी। वापस आकर मीटर के पास तार को हिला रहे थे, तभी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में ज़िला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं, दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगवां गाई गांव की है, जहां सोमवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से अविनाश यादव (24) घायल हो गये। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि अविनाश खेत में काम करने के बाद घर आकर पंखा चलाने के लिए स्विच आन किये, तभी करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गये।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट