बलिया में सड़क पर गुंडई, दबंगों ने पिकअप चालक को तब तक पीटा ; जब तक...

बलिया में सड़क पर गुंडई, दबंगों ने पिकअप चालक को तब तक पीटा ; जब तक...

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बिहार से पिकअप पर भूसा लाद कर अपने गांव रामपुर जा रहे पिकअप चालक को अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की देर शाम सोनबरसा गांव के निकट नटराज पेट्रोल पंप के समीप मार-पीट कर लहूलूहान कर दिया। खून से लथपथ पिकअप चालक सड़क पर गिर गया तो उसे छोड़कर अपराधी चले गए।घटना की सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने घायल पिकअप चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के उपरांत बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


सिंटू कुमार यादव (28) पुत्र मेघनाथ यादव उर्फ माघी यादव (निवासी रामपुर थाना दोकटी बिहार) से अपने मवेशियों के लिए पिकअप से भूसा लेकर गांव जा रहा था, तभी सोनबरसा स्थित नटराज पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन बदमाशों ने पिकअप रोकवा कर उक्त चालक की लात घुसे और लाठी डंडे से तब तक पिटाई की, जब तक वह लहूलुहान होकर सड़क पर बेहोश होकर गिर नहीं पड़ा। इस घटना के बाद राहगीरों में भय व्याप्त हो गया है। इस सम्बंध में चौकी इंचार्ज बैरिया अरूण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश