एससी कालेज ग्राउंड से निकला गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय का नामांकन जुलूस

एससी कालेज ग्राउंड से निकला गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय का नामांकन जुलूस

बलिया : इंडिया गठबंधन से 72 बलिया संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार सनातन पाण्डेय ने शुक्रवार नमांकन दाखिल किया। नामांकन जुलूस सतीश चंद कॉलेज के मैदान से शुरू हुआ, जहां गठबंधन के सभी सहयोगी दल अपने-अपने दल के झंडा और बैनर लेकर सनातन पांडे के स्वागत में पहले से ही खड़े थे। नामांकन जुलूस में समाजवादी पार्टी के जनपद के सभी वरिष्ठ नेता एक साथ चल रहे थे। वहीं, गठबंधन में शामिल दल के लोग भी साथ में थे।

उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए सनातन पांडे ने कहा कि यह लड़ाई सरकारी तंत्र के खिलाफ जनतंत्र की है। हमारी लड़ाई संसदीय क्षेत्र की जनता लड़ रही है। आज आप लोगों की उपस्थिति ने साबित कर दिया कि देश और प्रदेश की जनता आनाचारी सरकार से छुटकारा चाहती हैं। यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है, बल्कि लोकतंत्र को बचाने और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने का चुनाव है। देश को महंगाई एवं सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्ट्राचार से छुटकारा का चुनाव हैं। 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि बलिया समाजवाद की उर्वरा भूमि हैं। हम देश को दिशा देने वाले लोग है। यह चुनाव देश के भविष्य को तय करने वाला चुनाव हैं। पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने कहा कि इण्डिया गठबन्धन की सरकार इस बार बन रही हैं। क्षेत्र के सभी वर्गों का समर्थन सनातन पांडेय को मिल रहा हैं। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि बलिया विधान सभा क्षेत्र इस बार सबसे आगे रहेगा। यह चुनाव परिवर्तन की बयार लेकर आया है। बलिया से लेकर दिल्ली तक परिवर्तन हो रहा हैं।

यह भी पढ़े Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

वहीं, कांग्रेस पार्टी के साथियों ने सर्वप्रथम भृगु बाबा के उद्घोष के साथ पार्टी का गमछा दे कर विजई बनाने का संकल्प लिया। आमआदनी पार्टी के हुजूम के हाथ में अरविन्द केजरीवाल की तस्वीर थी तो वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने मुकेश साहनी की तस्वीर ले रखी थी।आकर्षण का केंद्र बना रहा लोकनायक जयप्रकाश नारायण का कट आउट और मंगल पांडेय का।

यह भी पढ़े बुर्के में आई पत्नी, आशिक मिजाज शिक्षक पति को बीच सड़क पर जमकर धोया; VIDEO वायरल

मुहमदाबाद के विधायक मोनू अंसारी अपने लम्बे काफिले और भरी संख्या में जनसमुदाय को लेकर जब पहुंचे बलिया के समाजवादियों ने जोरदार स्वागत किया। रास्ते में जगह जगह लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा मल्यार्पण किया और जीत का आशीर्वाद दिया। विधाक संग्राम सिंह यादव, जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक मंजू सिंह,संजय उपाध्याय, पार्टी प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी", लक्ष्मण गुप्ता, रामजी गुप्ता, बीरबल राम, राजन कनौजिया, राजेश गोड, मंटू साहनी, जेडी, बलिराम जी गुप्ता, धनंजय सिंह विशेन, रजनीश यादव, सागर सिंह राहुल, उमाशंकर, रविन्द्र नाथ यादव, मुन्ना गिरी, अभिषेक सिंह, हरेंद्र गोड, जयप्रकाश मुन्ना, अजय यादव, मिंटू खा, प्रभूनाथ यादव, जावेद पिंटू, धनजी यादव, अजीत सिंह यादव, जमाल आलम, रामनाथ पटेल, दशरथ यादव, झल्लन यादव आदि रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें