बलिया : मंदिर में पूजा करने गई युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर मनबढ़ ने पीटा

बलिया : मंदिर में पूजा करने गई युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर मनबढ़ ने पीटा

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत काली माता मंदिर में पूजा करने गई एक युवती के साथ मनबढ़ युवक द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने युवती की पिटाई करते हुए जान मारने की धमकी देकर मौके से चला गया।

रविवार की शाम एक युवती काली मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी, तभी मधुबनी निवासी गौरव यादव पुत्र ललन यादव ने उसके साथ छेड़खानी किया। विरोध करने पर पीड़िता की पिटाई की। गाली गुलौज तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चला गया। घटना की तहरीर पीड़िता द्वारा बैरिया थाने में सोमवार को  दी गई है। बैरिया पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि घटना दुस्साहस पूर्ण है। संबंधित आरोपी को जल्द में गिरफ्तार किया जायेगा।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे