बलिया : एसएसओ की लापरवाही से झुलसा लाइनमैन, साथी कर्मचारियों ने उठाई बड़ी मांग

बलिया : एसएसओ की लापरवाही से झुलसा लाइनमैन, साथी कर्मचारियों ने उठाई बड़ी मांग

बलिया : सुखपुरा क्षेत्र स्थित बैसवार (नार्थ ईस्ट फीडर) पर तैनात लाइनमैन बुधवार की सुबह बहादुरपुर (माधोपुर) में हाईटेंशन तार व इंसुलेटर की मरम्मत कर रहा था, तभी विभाग के एक कर्मचारी ने बिजली सप्लाई कर दिया। जिसकी चपेट में आकर लाइनमैन गम्भीर रूप से झुलस कर नीचे गिर पड़ा। साथी कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। 

बताया जा रहा है कि लाइनमैन मनोज यादव (निवासी बजहां, बांसडीहरोड) माधोपुर में हाईटेंशन तार व इंसुलेटर की मरम्मत कर रहा था। आरोप है कि तभी उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ (सब स्टेशन आपरेटर) ने विद्युत सप्लाई चालू कर दी। इससे मनोज तेज आवाज के झटके के साथ गम्भीर रूप से झुलस कर नीचे गिर पड़ा।

इस दौरान उसके शरीर से धुआं निकलता रहा था। वहां मौजूद विद्युतकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल गये, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना में एसएसओ की लापरवाही से विद्युतकर्मी काफी आक्रोश में है। उन्होंने अधिकारियों से संबंधित एसएसओ की सेवा समाप्ति के साथ उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग भी की।

यह भी पढ़े 21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students