JEE Advanced Result 2024 : बलिया के शिक्षक दम्पती के पुत्र का शानदार प्रदर्शन, जेईई एडवांस में 1663वीं रैंक

JEE Advanced Result 2024 : बलिया के शिक्षक दम्पती के पुत्र का शानदार प्रदर्शन, जेईई एडवांस में 1663वीं रैंक

Ballia News : शिक्षा क्षेत्र बैरिया में तैनात शिक्षक दम्पती के पुत्र ने जेईई एडवांस की परीक्षा में 1663वीं रैंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। बैरिया शिक्षक पुत्र की शानदार सफलता से चहुंओर खुशी का माहौल है। शुभचिंतक पुत्र के साथ-साथ माता-पिता को भी बधाई दे रहे है। 

शिक्षा क्षेत्र बैरिया के कम्पोजिट विद्यालय बैरिया के सहायक अध्यापक भरत गुप्ता व प्राथमिक विद्यालय जगदेवा की प्रधानाध्यापिका पूनम गुप्ता के पुत्र नीलोत्पल गुप्ता शुरू से ही मेधावी छात्र है। वर्ष 2022 में 10वीं की परीक्षा 95 प्रतिशत तथा 2024 में 12वीं की परीक्षा 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ उतीर्ण नीलोत्पल का सपना आईआईटियन्स के रूप में देश सेवा का था।

अपने लक्ष्य के अनुरूप नीलोत्पल ने ईमानदारी से तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता का परचम लहरा दिया है। जेईई मेंस में 99.82 पेरेंसेंटाइल हासिल करने वाले नीलोत्पल का रैंक एडवांस की परीक्षा में 1663 है। एक सवाल के जबाब नीलोत्पल ने पूर्वांचल24 को बताया कि इंटर की पढ़ाई के साथ वह जेईई मेंस की परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था। हां, इतना जरूर है कि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से प्रयास किया। परीक्षा परिणाम से वह बहुत खुश है। उसका मकसद आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर देश की सेवा करना है।

यह भी पढ़े Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद