बलिया DSO की छापेमारी में होता मिला घरेलू रसोई गैस सिलिण्डर का दुरूपयोग ; मुकदमा दर्ज

बलिया DSO की छापेमारी में होता मिला घरेलू रसोई गैस सिलिण्डर का दुरूपयोग ; मुकदमा दर्ज

Ballia News : घरेलू रसोई गैस सिलिण्डर का दुरूपयोग जिले में हो रहा है, जिसका खुलासा जिला पूर्ति अधिकारी आरजे यादव (DSO RJ Yadav) के नेतृत्व में हुई छापेमारी के बाद हुआ है। विभाग ने सम्बंधित फर्म के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया है। मामला रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा नगर पंचायत एरिया का है। 
 
जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी आरजे यादव के नेतृत्व में टीम ने रसड़ा के कोटवारी मोड़ पर स्थित बेबी स्वीट्स हाउस पर छापेमारी की। छापे के दौरान फर्म के मैनेजर ज्ञान पाण्डेय दुकान पर उपस्थित मिले। उनकी उपस्थिति में दुकान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 19 घरेलू रसोई गैस सिलिण्डर व 03 व्यावसायिक गैस सिलिण्डर बरामद हुए। छापेमारी के दौरान बरामद गैस सिलिण्डर का प्रयोग उनके कारखाने में दूध, खोवा आदि बनाने में प्रयोग करते हुए पाया गया। 
 
घरेलू रसोई गैस सिलिण्डर का व्यावसायिक प्रयोग को दुरुपयोग बताते हुए विभाग ने उक्त फर्म के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करा दिया है। टीम में जिला पूर्ति अधिकारी के अलावा अशोक कुमार पूर्ति लिपिक रसड़ा, गुफरान राईन पूर्ति निरीक्षक चिलकहर व अमित कुमार सिंह पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय शामिल रहे। 
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय