IN PHOTO : तिरंगा ओढ़कर घर पहुंचा बलिया का लाल, रोया हर दिल

IN PHOTO : तिरंगा ओढ़कर घर पहुंचा बलिया का लाल, रोया हर दिल

बलिया : वायु सैनिक सुमित राय (32) का शव रविवार की देर शाम जैसे ही पैतृक गांव किशोर चेतन पहुंचा, कोहराम मच गया। मां-बाप, पत्नी, बहन व अन्य परिजनों  की चीख पुकार तथा करुण-क्रंदन से मौजूद हर शख्स की आंखों का कोर भींग गया। जवान का अन्तिम संस्कार घाघरा नदी के कठौड़ा घाट पर किया गया। इससे पहले एयर फोर्स गोरखपुर के जूनियर वारंट ऑफिसर रमेश तिवारी के नेतृत्व में आए 50 जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अपने साथी को अंतिम विदाई दी।

IMG-20240902-WA0010

बता दें कि सुमित राय की नियुक्ति 2008 में वायु सेना में हुई थी। उनकी तैनाती जैसलमेर में थी। 2021 में सुमित की शादी मैत्रीय राय से हुई थी। परिजनों की माने तो घटना की जानकारी एयर फोर्स के किसी अधिकारी द्वारा मोबाइल से शुक्रवार की शाम को दी गई। बताया गया कि सुमित कमरे से निकलकर बाइक से ड्यूटी जा रहे थे।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

IMG-20240902-WA0007

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

उसी दौरान एयरफोर्स कैंपस में ही विभागीय वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार की शाम उनका शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।

Airforce soldier Sumit Rai

जवान का शव पहुंचने की सूचना मिलते ही जन सैलाब उमड़ पड़ा। सभी लोग अपने लाल के अंतिम दर्शन को बेताब दिखें। मां आरती राय और पत्नी मैत्रीय राय का रोते-रोते बुरा हाल था। वहीं, दरवाजे पर मौजूद लोग परिजनों को ढांढ़स बंधाने की कोशिश करते रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे