बलिया में कटहल के लिए दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, एक पक्ष ने लगाया गोली चलाने का आरोप

बलिया में कटहल के लिए दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, एक पक्ष ने लगाया गोली चलाने का आरोप

बैरिया, बलिया : प्रशासन के मनाही के बावजूद विवादित जमीन में लगे पेड़ से कटहल तोड़ने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर ईंट पत्थर चले। दोनों पक्षों से करीब 10 लोग घायल है। एक पक्ष, दूसरे पक्ष पर तमंचा से गोली चलाने का आरोप लगाया है। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की है।

ओम प्रकाश सिंह तथा अनुग्रह सिंह के बीच विवादित जमीन में कटहल का पेड़ है। इस विवाद को हल कराने के लिए कई बार लेखपाल कानूनगो, प्रभारी निरीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मौके पर जा चुके हैं। मामला हल नहीं हुआ, तब उस विवादास्पद जमीन पर दोनों पक्षों को जाने से मन कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को ओमप्रकाश सिंह के पक्ष का कोई कटहल तोड़ने गया, जिसे अमन सिंह ने रोका। इसको लेकर कहासुनी के बाद गाली गलौज और मारपीट हुई। जमकर ईंट पत्थर चलें। जिसमें एक पक्ष के अमन सिंह (25), प्रियंका सिंह (31), शत्रुघ्न सिंह (57), अनुग्रह सिंह (47) तथा दूसरे पक्ष के रंजू सिंह (55), ओम प्रकाश सिंह (47), राणा प्रताप सिंह के साथ अवधेश सिंह (45), चंद्रदेव सिंह (55) घायल हो गये।

यह भी पढ़े यूपी में ऑनर किलिंग : प्रेम प्रसंग में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या, एक महीने पहले भागकर की थी शादी

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने के बाद दोनों पक्ष के घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण व इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। अमन सिंह ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष द्वारा तमंचा से गोली चलाई गई है, जिसका छर्रा मेरे पैर पर लगा है। दोनों पक्ष के एक-एक घायल को चिकित्सकों ने एक्सरे के लिए सदर अस्पताल बलिया भेजा है। प्रभारी निरीक्षक बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोंपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : बाइक सवार छात्र की मौत, दो स्टूडेंट घायल

शिवदयाल पांडेय मनन

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में भीषण Road Accident : दो युवकों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार बलिया में भीषण Road Accident : दो युवकों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर चट्टी के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की ऑन...
11 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य उत्सव : शानदार रहा इस प्रधानाध्यापिका का TLM
बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत
बलिया में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस : सवार हुए 6 निरीक्षकों समेत कई थानाध्यक्ष
बलिया में पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !