बलिया में मुर्गे को मारना पड़ा भारी, दो के खिलाफ मुकदमा

बलिया में मुर्गे को मारना पड़ा भारी, दो के खिलाफ मुकदमा

Ballia News : पकड़ी थाना क्षेत्र के गढ़मलपुर गांव में मुर्गे को ईंट-पत्थर से मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुर्गा मालकिन आरती देवी पत्नी पंचमी राम की तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार आरती देवी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी सूरज राम पुत्र महाबली राम और शीला देवी पत्नी महाबली राम ने जमीनी विवाद के चलते सुबह उनके मुर्गे को ईंट-पत्थर से मार डाला, जिससे मुर्गे की मौत हो गई। आरती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं और मारने-पीटने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा