बलिया में सरेराह गुंडई : स्कूल से लौट रही छात्रा को मनबढ़ युवकों ने नहर में घसीट कर पीटा

बलिया में सरेराह गुंडई : स्कूल से लौट रही छात्रा को मनबढ़ युवकों ने नहर में घसीट कर पीटा

बलिया : स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा को मनबढ़ तीन युवकों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। छात्रा की चीख पुकार सुन पहुंचे लोगों ने उसके परिजनों को घटना से अवगत कराया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को सीएचसी खेजुरी पहुंचाचा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मनबढ़ई की पराकाष्ठा को पार करने वाली यह वारदात पकड़ी थाना क्षेत्र के जगदरा चट्टी से करीब 100 मीटर पहले की है।

पकड़ी थाना के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी खेजुरी एक विद्यालय में कक्षा 11वीं की छात्रा है। गुरुवार की अपराह्न 4 बजे के करीब वह स्कूल से घर लौट रही थी। अभी वह जगदरा चट्टी से 100 मीटर पहले थी, तभी पहले से घात लगाकर झाड़ियों में छिपे तीन मनबढ़ युवकों ने उसे दबोच लिया। गले में गमछे का पट्टा डालने के साथ ही बाल पकड़ कर युवक उसे नहर में खींच ले गए।

यही नहीं, युवकों ने हाथ पैर बांध कर नहर में उसे पटक दिया, जिसका छात्रा ने जमकर प्रतिरोध किया। विरोध से तमतमाए युवकों ने छात्रा का मुंह बांध कर बेल्ट से मरना पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं, युवकों ने किसी नुकीले चीज से हमला कर छात्रा को लहूलुहान कर दिया। इसी बीच, छात्रा की चीख पुकार सुन रास्ते से गुजर रहे दो बच्चे पहुंच गए और इसकी सूचना चट्टी पर मौजूद लोगों को दी। लोग वहां पहुंचते उससे पहले तीनों फरार हो गए।

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

बातचीत के दौरान छात्रा ने बताया कि उन लड़कों की नियति ठीक नहीं थी। बताया कि 30 अगस्त को स्कूल आते समय नहर पर मेरी साइकिल की चेन उतर गई थी, जिसे ठीक करने के दौरान एक युवक मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और मुझसे बदतमीजी शुरू कर दिया। उस दौरान उसका विरोध किया तो देख लेने की धमकी दी थी।
इस संबंध में एसएचओ पकड़ी आरपी सिंह कहना है कि घटना संज्ञान में है। छात्रा का इलाज चल रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। 

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद