Ballia में 10 माह के बच्चे को मां ने छत से फेंका, मौत से मचा हड़कम्प

Ballia में 10 माह के बच्चे को मां ने छत से फेंका, मौत से मचा हड़कम्प

Ballia News : नगर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णनगर में शनिवार की सुबह घरेलू विवाद में 10 माह के बच्चे को उसकी मां ने छत से फेंक दिया गया।  परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए बीएचयू रेफर कर दिया, लेकिन बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि बड़ी बहन को फंसाने के लिए मां ने दुधमुंहे बच्चे को छत से फेंका था। नानी शोभा देवी ने बेटी पर नाती की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मां को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।


सदर कोतवाली के कृष्णा नगर मोहल्ले में अंजू देवी (35) पत्नी गोलू गोड़ अपने मायका कृष्णा नगर में रहती है। उसकी बड़ी बहन मनीषा देवी पत्नी सुरेश गोंड भी रहती है। दोनों बहनों में अक्सर विवाद होता है। आरोप है कि शनिवार की सुबह बहन से विवाद में अंजू ने अपने 10 माह के बच्चे को छत से फेंक दिया और बहन पर आरोप लगाते हुए चिल्लाने लगी। घटना के समय पति गैस सिलेंडर बांटने गडवार गया था। अंजू की मां शोभा देवी ने पुलिस को फोन कर बेटी पर 10 माह के नाती की हत्या का आरोप लगाया। शोभा देवी ने तहरीर में कहा कि तीन माह पूर्व इस बच्चे के जुड़वा भाई की भी हत्या कर चुकी है। कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा की मां को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आते ही करवाई की जाएगी।

हत्यारिन मां को फांसी की सजा की मांग

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

शहर के कृष्णा नगर मोहल्ले में 10 माह के बच्चे की हत्या से खलबली मच गई। आक्रोशित दर्जनों महिलाएं कोतवाली पहुंची और हत्यारिन मां को फांसी की सजा देने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि यह मां के नाम पर कलंक है। पूर्व में इस बच्चे के जुड़वा भाई की भी हत्या कर चुकी है।

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर