मैं गांव वालों से परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं... बलिया का युवक रेफर, दो वीडियो वायरल

मैं गांव वालों से परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं... बलिया का युवक रेफर, दो वीडियो वायरल

बलिया : सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने लाइव आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं, युवक द्वारा लगाए गये आरोपों की जांच में पुलिस जुटी है। 

47 सेकेंड के वायरल एक वीडियो में युवक अपना नाम राजू राय बता रहा है। बोल रहा है बहुत ही परेशान होकर यह कदम उठाना पड़ ऱहा है कि मुझे अपनी जान देनी पड़ रही है। आज सिकन्दरपुर थाने पर आज जहर पीकर मैं अपनी जान दूंगा। मैं गांव वालों से परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं। युवक अपनी जान देने की वजह पूर्व प्रधान व गांव के दो और लोगों को बता रहा है।

वह कह रहा है मैं इनके मोटर के बारे में नहीं जानता हूं। मैं यहां तक बोल दिया कि मेरे पास जो मोटर है मैं दे दे रहा हूं, लेकिन ये लोग मान नहीं रहे है। आज मुझे अपनी जान देकर इसे साबित करनी पड़ेगी। वहीं, 8 सेकेंड के दूसरी वीडियो में युवक बोल रहा है रोज रोज की प्रताड़ना से परेशान हो गया हूं। रोज रोज थाने पर बुलाया जा रहा हैै, इसे मैं खत्म कर देना चाहता हूं। 

यह भी पढ़े बलिया में किन्नर हत्याकांड : फंदे पर झूले युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर