बलिया में भीषण Road Accident : पिकअप की टक्कर से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

बलिया में भीषण Road Accident : पिकअप की टक्कर से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, परिवार में कोहराम मच गया है। 

Also Read : बलिया में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार कारोबारी की मौत

उभांव थाना क्षेत्र के बहुताचक उपाध्याय गांव निवासी उमेश यादव (25) बुधवार दोपहर अपनी मां बिंदा देवी (55) को बाइक से घर ले जा रहा था। नगरा बेल्थरारोड मार्ग के तिरनई चट्टी के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची उभांव पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

शादी के सिलसिले में गांव आया था उमेश
ग्रामीणों की मानें तो उमेश अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था। तीनों भाई गुजरात में ही प्राइवेट नौकरी करते थे। इधर, उमेश अपने शादी के सिलसिले में गांव आया था। वह बुधवार को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव स्थित ननिहाल से अपनी मां को लेकर गांव आ रहा था, लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। उमेश के परिवार वालों मे बताया कि उमेश की शादी की बात चल रही थी। दो दिन बाद लड़की वाले उसे देखने आ रहे थे।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश