बलिया में हार्टफुलनेश संस्था ने योग जागरूकता ध्यान शिविर में दिया 'करे योग रहे निरोग' का मंत्र

बलिया में हार्टफुलनेश संस्था ने योग जागरूकता ध्यान शिविर में दिया 'करे योग रहे निरोग' का मंत्र

बलिया : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन पखवारे के क्रम में जन जन तक योग पहुंचाने के प्रयास के क्रम में शुक्रवार को हार्टफुलनेश संस्था द्वारा एक दिवसीय योग ध्यान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कपिलेश्वरी भवानी मंदिर परिसर में आयोजित शिविर में लोगों को करे योग रहे निरोग का मंत्र दिया गया।

कपिलेश्वरी भवानी मंदिर परिसर में आयोजित योग ध्यान जागरूकता शिविर में मौजूद सैकड़ों लोगों को हार्टफुलनेश संस्था के लोगों ने योग की महत्ता बताते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास करने की सलाह दी। संस्था के जिला प्रभारी सुरेश उपाध्याय ने करें योग रहे निरोग का मंत्र दिया। योग प्रशिक्षक रत्नेश तिवारी ने सभी लोगों को योगाभ्यास कराया। ध्यान योग जागरूकता शिविर में ब्राइटर माइंड प्रोग्राम का आयोजन किया गया। आदर्श तिवारी की प्रस्तुति ने सबको मोहित कर दिया। आंख पर पट्टी बांधकर आदर्श तिवारी ने गेंद का रंग बताया। आदर्श तिवारी ने कागज पर लिखे अंक औऋ रंग को भी बताया।

आदर्श ने रुपये के नोट को पहचानते हुए नंबर भी बताया। इस दौरान सुरेश उपाध्याय, रत्नेश तिवारी, श्रींगेश्वर तिवारी, शैलेंद्रजी , प्रेम शंकर सिंह, राम उदय सिंह, छोटू ओझा, पूर्व प्रधान राजेंद्र राम, बटोही यादव, रवि सिंह, गणेश जी तथा विक्की आदि मौजूद रहे। ग्राम पंचायत कपुरी के प्रधान अभय वर्मा ने सभी का आभार जताया।

यह भी पढ़े रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी