बलिया में हृदयविदारक घटना... चाहकर भी कुछ न कर सकें लोग

बलिया में हृदयविदारक घटना... चाहकर भी कुछ न कर सकें लोग

बैरिया, बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव के एक गड्ढे में सोमवार की देर रात कबाड़ी बिनने वाले युवक की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची दोकटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा हैं कि सोमवार की देर रात करीब दो बजे रात हृदयपुर के एक गड्ढे से बचाओ बचाओ की आवाज आई। अगल बगल के घर के लोग बाहर निकले और आवाज की तरफ गए। देखा कि एक व्यक्ति गड्ढे के दल दल में डूब रहा है। फिर लोगो ने बचाने का प्रयास किया, पर उसको बचाया नहीं जा सका। गांव वालो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

रात में ही क्षेत्राधिकारी बैरिया डीके श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष दोकटी वंश बहादुर सिंह, उप निरीक्षक कमलेश पाठक, उप निरीक्षक समर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकालने का प्रयास किया, पर शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। मंगलवार की सुबह होते ही गड्ढे के पास लोगो की भीड़ इकट्ठी हो गई।

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

गांव के युवाओं ने किसी तरह शव को गड्ढे के दल दल से बाहर निकाला। शव की पहचान तेज़न कमकर (32).पुत्र शिवजी कमकर के रूप हुई। बताया जा रहा है कि मृतक कबाड़ी बिनने का काम करता था तो कभी चाय के दुकान पर रहने का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी, दो पुत्र प्रियांशु 15 साल और विकास 10 साल छोड़ गया है।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद