बलिया : Accident में भाई-बहन समेत चार गंभीर, संगीन आरोप में गुजरात का युवक गिरफ्तार

बलिया : Accident में भाई-बहन समेत चार गंभीर, संगीन आरोप में गुजरात का युवक गिरफ्तार

पास्को एक्ट में गुजरात का युवक गिरफ्तार

बलिया : रसड़ा कोतवाली पुलिस ने रसड़ा रेलवे स्टेशन से बुधवार को पास्को एक्ट में वांछित गुजरात प्रांत के युवक को गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह को मुखवीर द्वारा सूचना मिली कि पास्को एक्ट में वांछित युवक जो गुजरात प्रांत का है। वह रसड़ा स्टेशन से कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्टेशन पहुंचकर वांछित शेख अली खान 24 पुत्र सलीम खान निवासी बैरल मार्केट थाना दाडी निमला जिला अहमदाबाद गुजरात को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में कांस्टेबल त्रिवेन्द्र सिंह, अजीत सिंह शामिल रहे।

सड़क दुर्घटना में भाई-बहन समेत चार गंभीर

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

बलिया : रसड़ा-कोटवारी मार्ग के काली मंदिर स्थान के समीप बुधवार को दो बाइकों के आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार कलावती देवी 40 वर्ष व उसका पुत्र हरि प्रकाश (24) तथा पुत्री चित्रा (13) निवासी मटिंही तथा दूसरे बाइक पर सवार अप्पू (22) निवासी टीकादेवरी गंभीर रूप से घायल हो गए। मटिंही निवासी हरि प्रकाश अपनी मां कलावती देवी तथा बहन चित्रा को लेकर रसड़ा आ रहा था, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर होने के बाद वे सड़क पर गिर पड़े। चारों घायलों रसड़ा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली