लोक सभा चुनाव 2024 : बलिया संसदीय क्षेत्र में अपना प्रत्याशी लड़ाएगी गोंगपा

लोक सभा चुनाव 2024 : बलिया संसदीय क्षेत्र में अपना प्रत्याशी लड़ाएगी गोंगपा

बलिया : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड की अध्यक्षता में कंसपुर दियर पेंकोली स्थित बड़ादेव ठाना पर हुई। इसमें पार्टी की राजनीतिक, सांगठनिक स्थित पर समीक्षा करते हुए बलिया लोक सभा क्षेत्र से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रत्याशी लड़ाने पर रणनीतिक चर्चा की गयी। जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष तीरु. तुलेश्वर सिंह मरकाम के निर्देश पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी बलिया लोक सभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी लड़ाएगी।

प्रदेश महासचिव गोपाल खरवार ने कहा कि जिन्होंने कहा था कि न खाउंगा न खाने दूंगा, इसका भी पर्दाफाश इलेक्ट्रोरल बॉन्ड से मिले बेतहासा चंदे से हो चुका है। अपनी आय से कई गुना अधिक हजारों करोड़ का इलेक्ट्रोरल बॉन्ड खरीद कर इतनी मोटी रकम का चंदा देने के लिये यह धन उनके पास कहां से आया ? इसकी जांच की जानी चाहिए। इस मुद्दे को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लोक सभा चुनाव में जोरदार तरीके से उठाने और आम जन गण को जागरुक तथा सचेत करने का काम करेगी। बैठक में तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश गोंड, सुदेश शाह, सूचित गोंड, घुरहु गोंड, राजेन्द्र गोंड, नकूल गोंड, हरिहर गोंड, अरविंद गोंड, कन्हैया प्रसाद रहे।

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल