बलिया में चाकू के साथ चार बकरी चोर गिरफ्तार



बलिया : चोरी की तीन बकरियों के साथ पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चाकू आदि बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में पाबंद कर आरोपियों का चालान कर दिया।
फेफना थाना क्षेत्र के कपुरी निवासी शिवनाथ यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 मार्च की रात करीब दो बजे घर के बाहर खटर-पटर की आवाज हो रही है। इसके बाद बाहर निकाला तो दरवाजे पर बंधी तीन बकरियों को कपुरी निवासी अच्छेलाल यादव उर्फ बाछा व मनीष यादव के साथ ही फेफना थाना क्षेत्र के गंगहरा निवासी प्रमोद राजभर व रामगढ़ (सिंहपुर) निवासी सिपाही यादव स्कार्पियों में
लाद रहे थे।
आरोप लगाया कि जब मैने मना किया तो आरोपियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर बकरियों को लेकर चले गये। केस दर्ज कर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही थी। एसओ गजानंद चौबे के अनुसार थम्हनपुरा के पास से स्कार्पियों में लदी बकरियों के साथ चारों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बाछा व मनीष के पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में फेफना थाने के एसआई राघवराम यादव व सागर कुमार रंगू के साथ ही सिपाही रत्नाकर सिंह, नितीश बच्चन, सुभाष चंद यादव आदि थे।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments