बलिया : बृजेश सिंह हत्याकांड में पिता-पुत्र समेत चार गिरफ्तार, जानिएं कत्ल की वजह

बलिया : बृजेश सिंह हत्याकांड में पिता-पुत्र समेत चार गिरफ्तार, जानिएं कत्ल की वजह

Ballia News : खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी गांव में दिनदहाड़े हुए बृजेश सिंह हत्याकांड में पुलिस ने चार हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से आलाकत्ल (सब्बल व रम्मा) बरामद किया गया है। हत्या का कारण बिरयानी की दुकान पर हुआ झगड़ा बताया जा रहा है। 
 
गौरतलब हों कि गुरुवार को खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी में बृजेश सिंह (26) की हत्या दिनदहाड़े कर दी गई है। मामले में बड़े भाई नितेश सिंह की तहरीर के आधार पर धारा 147, 148, 149, 302 भादवि दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक खेजुरी अनीता सिंह मय पुलिस टीम के साथ सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को प्रयासरत थी, तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन रसड़ा के सामने से हरेकृष्ण सिंह पुत्र स्व. इन्द्रमणि सिंह, गौरव उर्फ बिल्लू पुत्र हरेकृष्ण सिंह, ऋतुराज सिंह उर्फ छली पुत्र विपिन सिंह व आलोक सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र अजीत बिहारी (निवासीगण खेजुरी बन्जाराबारी, थाना खेजुरी) को गिरफ्तार किया गया। 
 
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ किया गया तो ऋतुराज सिंह उर्फ छली आदि ने बताया कि 02 मई को खेजुरी बाजार में बिरयानी की दुकान पर हम लोगों का झगड़ा बृजेश सिंह से हुआ था। उसके बाद बृजेश सिंह अपने साथियों के साथ उनके घर आकर गाली गलौज करने लगा, जिस पर हम लोगों ने वहां रखे लाठी डन्डा व सब्बल से बृजेश सिंह के सर पर प्रहार किया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसे मरा समझकर हम लोग भाग निकले।
 
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा निरीक्षक अपराध विष्णु प्रताप गौतम, उप निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी, शकील अहमद व विकास कुमार यादव, हेड कांस्टेबल, बृजेश सिंह, मानसिंह व महिला कां.  रानी मिश्रा शामिल रही।

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...
ससुराल पहुंचते ही पति से अलग हुई दुल्हन, सुहागरात पर बना तलाक का एग्रीमेंट
बलिया में 8 दिसम्बर को होगी ARP चयन परीक्षा, बीएसए ने जारी की अभ्यर्थियों की सूची
5 दिसम्बर का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का Rashifal
Ballia में बड़े भाई ने कर दिया कांड, छोटा रेफर
चकबंदी कार्यालय की गंदगी और अव्यवस्थाओं पर BALLIA DM सख्त
Ballia News : बूथवार एचडी वोटर्स की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश