बलिया में 10वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म... पूर्व शिक्षक गिरफ्तार 

बलिया में 10वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म... पूर्व शिक्षक गिरफ्तार 

Ballia News : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में उभांव थाना पुलिस टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने अपहरण कर 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी कॉन्वेंट स्कूल के पूर्व शिक्षक को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

पुलिस के मुताबिक, 25 फरवरी को उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा परीक्षा देने गई थी, तभी स्कूल के शिक्षक रहे अजय चौहान ने अपने साथी प्रियांशु यादव तथा संदीप शुक्ला के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण कर लिया। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2), 61(2) ए, 65 (1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। 

इसी क्रम में 19 मार्च को अपहृत लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। वहीं, शनिवार को मुख्य आरोपी अभियुक्त अजय चौहान पुत्र तारकेश्वर चौहान (निवासी मलफहरसेनपुर खपटही नई बस्ती, थाना नगरा, बलिया) को तुर्तीपार रेगुलेटर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उप निरीक्षक सूरज पटेल व कां. गणेश यादव शामिल रहे।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे