नहीं रहे सकरपुरा इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता विनय पाठक, शोक की लहर

नहीं रहे सकरपुरा इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता विनय पाठक, शोक की लहर

बलिया : महंत राधाकृष्ण इंटर कालेज सकरपुरा के पूर्व प्रवक्ता व प्रखर समाजसेवी विनय कुमार पाठक का शनिवार की देर रात आकस्मिक निधन हो गया। वे करीब 85 वर्ष के थे। क्षेत्र के खड़सरा निवासी विनय पाठक की तबियत अचानक शनिवार रात को बिगड़ गई। परिजन इलाज हेतु जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी हृदयगति रुक गई। वे अपनी सामाजिकता और मृदुभाषा से क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को सैकड़ो की संख्या में उनके घर पहुंचे शुभेच्छुओं और समाजसेवियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और सांत्वना दी। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को बलिया महावीर घाट पर  किया जाएगा। भाजपा नेता माधव प्रसाद गुप्त, पूर्व प्रधान बच्चा सिंह, सच्चिदानंद सिंह, केदार चौधरी, राजदेव चौधरी, विनोद पाठक, भारतेंदु पाठक, हेमंत पाठक, कौशल पाठक, गुड्डू गुप्ता, अजीत सिंह, कंचन सिंह, अभय सिंह, जनार्दन सिंह, विश्वजीत पाठक, अभय नारायण पाठक, सुधीर पाठक, विवेक पाठक आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश