गृहमंत्री अमित शाह से पूर्व मंत्री नारद राय की मुलाकात, बढ़ी बलिया की राजनीतिक तपिश

गृहमंत्री अमित शाह से पूर्व मंत्री नारद राय की मुलाकात, बढ़ी बलिया की राजनीतिक तपिश

बलिया : समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ने के बाद बलिया के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री नारद राय का एक फोटो केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी है। इस फोटो ने बलिया की राजनीतिक तपिश को और बढ़ा दी है। पूर्व मंत्री ने अपने एक्स (X) पर इसे खुद पोस्ट किया है। 
 
 
बता दे कि बलिया संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पांडेय के समर्थन में फेफना के कटरिया गांव में आयोजित जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पूर्व मंत्री नारद राय को तवज्जो नहीं दिया गया था। इससे पूर्व मंत्री नारद राय के समर्थकों में काफी नाराजगी थी। सोमवार को पूर्व मंत्री नारद राय ने समर्थकों की बैठक बुलाई थी। उमड़ी समर्थकों की भीड़ के बीच नारद राय ने स्पष्ट कर दिया कि समाजवादी पार्टी से उनका अब कोई रिश्ता नहीं है।
 
 
 
 
पूर्व मंत्री ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव तथा सनातन पांडेय पर साजिश के तहत अपमानित कराने का आरोप लगाया। कहा कि समाजवादी पार्टी छोड़ने का बहुत दु:ख है। समर्थकों की ओर इशारा करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा 'इनका निर्णय मेरा निर्णय है। इनका सम्मान मेरा सम्मान है। मैं कहां जाऊंगा। मेरा हर्ष क्या होगा, इन्हीं की बदौलत मैं हूं। इनके निर्णय के अनुसार ही मैंने जय श्रीराम का नारा लगाया है।'
 
सोमवार की देर रात ही पूर्व मंत्री नारद राय ने वाराणसी में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसका फोटो सोशल मीडिया पर सामने आते ही बलिया की राजनीतिक तपिश बढ़ गई। माना जा रहा है कि बुधवार को बलिया में आयोजित गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में पूर्व मंत्री नारद राय हजारों समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।
 

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका
बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोटवारी गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में एक बालक का शव मिलने से...
Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड
शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश
बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार
बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम
21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार