बलिया : संगीन अपराध में पति-पत्नी और पुत्र समेत पांच गिरफ्तार

बलिया : संगीन अपराध में पति-पत्नी और पुत्र समेत पांच गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पकड़ी पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। उप निरीक्षक अजय यादव मय हमराह सोमवार को क्षेत्र में मामूर थे, तभी मुखबिर खास की सूचना पर नमोनारायण चौहान पुत्र स्व. रामजीत चौहान, बीरा चौहान पुत्र स्व. रामजीत चौहान, लक्ष्मण चौहान पुत्र नमोनारायण चौहान, मुवली देवी पत्नी नमोनारायण चौहान, बृजेश चौहान पुत्र बीरा चौहान (निवासीगण प्रसादपुर, थाना पकड़ी, बलिया) को अभियुक्त नमोनारायण चौहान के घर से गिरफ्तार किया गया। 
 
इन सभी के खिलाफ 28 अप्रैल को ही पकड़ी थाना में धारा 147, 148, 149, 307, 308, 323, 504, 506, 436 भादवि व 3 (2) वी एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को चालान न्यायालय किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अजय कुमार यादव, मुख्य आरक्षी विमलेश पटेल, आरक्षी किशन यादव, होम गार्ड रामअवध चौहान, मुरलीधर प्रसाद, आरक्षी अनुराग तिवारी, महिला आरक्षी सूची पाल शामिल रही। 
 
 रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी