बलिया : पशु बाड़ा में लगी आग, 6 गोवंश झुलसे

बलिया : पशु बाड़ा में लगी आग, 6 गोवंश झुलसे

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में शनिवार को अज्ञात कारणों से पशु बाड़ा में आग लग गई। आग से चार गाय व दो बछिया बुरी तरह झुलस गई। वहीं पशु बाड़ा के बगल में मवेशियों के लिए रखा भूसा भी राख हो गया। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।आग से पशुपालक के लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।


थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के गौ पालक अजय पाण्डेय व अखिलेश उपाध्याय ने घर के बगल में टीन शेड का पशु बाड़ा बनाया है। दरवाजे पर पशुओं को खिलाने के बाद पशु बाड़ा में बांध देते थे।प्रतिदिन की भांति शनिवार अजय पाण्डेय व अखिलेश उपाध्याय ने सुबह गायों व बछियों को चारा खिलाकर पशुबाड़ा में बांध दिए थे।

 

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

इसी बीच सुबह लगभग 11 बजे अचानक पशु बाड़ा में आग लग गई। पशु बाड़ा में आग की लपटें उठती देख आस-पास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। वहीं गौ पालक आनन-फानन में मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने पशु बाड़ा में बंधे पशुओं को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज चल रही  हवा से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

 

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब-तब पशु बाड़ा में बंधे अजय पाण्डेय दो गाय,दो बछिया व अखिलेश उपाध्याय दो गाय बुरी तरह झुलस गई। दो गायों की हालत गंभीर है। वहीं पशु बाड़ा में रखा भूंसा सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

 

सूचना पर फायर ब्रीगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। उपजिलाधिकारी बैरिया सुनिल कुमार ने मवेशियों के इलाज के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर भेज दिया था।पीड़ित गौ पालक अजय पाण्डेय व अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली