बलिया : तहसीलदार न्यायालय से 85 मुकदमों की पत्रावलियां व पेशी बही गायब, मुकदमा दर्ज
On



बैरिया, बलिया : बैरिया तहसीलदार न्यायालय से गायब 85 मुकदमों की पत्रावलियां व पेशी बही प्रकरण में शुक्रवार की देर शाम तहसीलदार सुदर्शन कुमार की तहरीर पर तहसीलदार न्यायालय के पेशकार ओम प्रकाश पटेल व अनुदेशक मनोज कुमार के खिलाफ धारा 409 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गौरतलब हों कि तीन दिनों से पत्रावली गायब होने के बाद इस हाई प्रोफाइल मामले में पहले पेशकार ओम प्रकाश पटेल ने तहरीर दिया था। बाद में तहसीलदार द्वारा शुक्रवार को उक्त आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद तहसीलदार ने प्राथमिक दर्ज कराई। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का राज फास किया जाएगा।
शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts
Post Comments

Latest News
16 Feb 2026 22:56:35
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...


Comments