बलिया में 34 एआरजी और 08 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित, जानें इसका लाभ

बलिया में 34 एआरजी और 08 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित, जानें इसका लाभ

Ballia News : जनपद बलिया में मौसम के बदलते रुख पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की कड़ी नजर है। मौसम की निगरानी के लिए 42 स्थानों पर स्वचालित मौसम केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 34 स्थानों पर ऑटोमैटिक रेन गेज (एआरजी) एवं 08 स्थानों पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किए गए हैं।यह उपकरण सभी तहसील एवं विकास खण्डों में स्थापित किए गए हैं।


ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (ए.डब्ल्यू.एस.) से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इन उपकरणों से प्राप्त मौसम संबंधी डेटा सीधे राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर रिकार्ड हो रहा है, जिससे मौसम की सटीक जानकारी प्रशासन को मिल रही है। जनपद में मॉनसून, बारिश और हीट वेव जैसी मौसमी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए राहत आपदा विभाग सतर्कता बरत रहा है। इससे संभावित बाढ़ या सूखे की स्थिति में समय रहते कदम उठाए जा सकें।

गर्मी के बढ़ते प्रभाव और हीट वेव (लू) से बचाव को लेकर भी प्रशासन अलर्ट मोड में है। अपर जिलाधिकारी/प्रभारी दैवीय आपदा श्री अनिल कुमार ने शासन के निर्देश के अनुपालन में संबंधित विभागीय अधिकारियों को हीट वेव से बचाव के लिए कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने के आदेश दिए हैं। इस कार्ययोजना के तहत प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जनसाधारण को लू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें। आमजन लिंक http://58.84.20.13/rahat/ पर मौसम की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मौसम से संबंधित जानकारी विभिन्न माध्यमों से भी उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद