बलिया में ट्रैक्टर की टक्कर से हवा में उड़ा ई-रिक्शा, युवक की मौत

बलिया में ट्रैक्टर की टक्कर से हवा में उड़ा ई-रिक्शा, युवक की मौत

बांसडीह, बलिया : बांसडीह-खरौनी मार्ग पर स्थित बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा और ट्रैक्टर में आमने सामने टक्कर हो गई। मंगलवार की देर शाम हुए हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी बांसडीह पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक को चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। 

ई रिक्शा को खरौनी जा रहे ट्रैक्टर ने सामने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि ई रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में ई रिक्शा सवार  बांसडीह कस्बा के वार्ड न. 13 निवासी 22 वर्षीय चंदन गोंड  की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।  रिक्शा चालक कस्बा के दक्षिण टोला निवासी 25 वर्षीय साहब चौहान और बिहार निवासी अशोक गंभीर रूप से घायल है, जिनका ईलाज चल रहा हैं। घटना में चंदन की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। मृतक चंदन गोंड बिजली मिस्त्री का कार्य करता था तथा खरौनी गांव में कार्य के बाद ई रिक्शा से घर लौट रहा था। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली