बलिया : मारपीट के बीच चाकूबाजी, घायल ड्राईवर रेफर

बलिया : मारपीट के बीच चाकूबाजी, घायल ड्राईवर रेफर

Ballia News : नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौली चौराहे पर मंगलवार की देर शाम दो आटो चालक एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट के दौरान एक ने दूसरे को चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने चाकू से हमला करने वाले चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, घायल चालक को वाराणसी रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि संजय यादव (43) और कृष्णा खरवार (38) दोनों गाजीपुर जिले के शहनिन्दा, थाना मुहम्मदाबाद के निवासी हैं। दोनों आटो चलाते हैं। दोनों के बीच मुहम्मदाबाद में सवारी बैठाने को लेकर झगड़ा हुआ था, वहां कृष्णा खरवार को संजय यादव ने मार दिया था। मंगलवार की शाम संजय के ऑटो में ही बैठकर कृष्णा भरौली आया और यहां कृष्णा ने संजय को अचानक चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया।

चाकू लगने के बाद संजय यादव भागते हुए पुलिस पिकेट पर पंहुचा, जबकि कृष्णा को चौराहे पर मौजूद लोगों ने भागते समय पकड़ लिया। भरौली चौराहे पर चेकिंग कर रही नरहीं पुलिस ने घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं पहुंचाया। वहीं, कृष्णा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली