DH बलिया में मनाया गया वर्ल्ड टूथ डे, डॉ स्वाति सिंह ने दिये दंत सुरक्षा के टिप्स

DH बलिया में मनाया गया वर्ल्ड टूथ डे, डॉ स्वाति सिंह ने दिये दंत सुरक्षा के टिप्स

Ballia News : जिला चिकित्सालय के दन्त विभाग में विश्व दांत दिवस (World tooth Day) का आयोजन किया गया। डेंटल सर्जन स्वाती सिंह ने बताया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों में दांत के स्वास्थ जागरुकता को बढ़ावा देना है। डॉ स्वाति सिंह ने दाँत के दर्द के विभिन्न कारणो एवं उनके रोकथाम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। बताया कि दांतों में सड़न होने के कारण दांत टूटने लगते हैं। इस वजह से पहले हल्का-हल्का दर्द होता है, लेकिन बाद में यह काफी तेज हो जाता है, क्योंकि दांतों में सड़न पैदा करने वाले बैक्टिरिया दांतों के नर्व तक पहुंच जाते हैं।

आपके मसूड़ों में अगर संक्रमण है तो ये दांतों के नीचे हड्डियों और लिगामेंट्स तक पहुंचकर पूरे मुंह के अंदर दर्द पैदा कर देते हैं। हमें ख्याल रखना चाहिए कि मसूड़ों में दर्द से पहले ब्लड कंट्रोल रहे। ऐसा होने पर डॉक्टर को दिखाएं। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार यादव, डेंटल सर्जन डॉ. स्वाती सिंह, डॉ. स्नेह लता गुप्ता, डेंटल हाइ‌जिनिस्ट अमरदेव, डॉ. दीपक गुप्ता डॉ रितेश सोनी, डॉ मनोज कुमार, डॉ अनुराग सिंह, अमित कुमार तथा अन्य चिकत्सक, कर्मचारी उपस्थित रहें।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद