बलिया : साथ चली बेटी से मां को छीन ले गई मौत

बलिया : साथ चली बेटी से मां को छीन ले गई मौत

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुलुई गांव की नहर स्थित हनुमान मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में करूण-क्रंदन व चीत्कार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परसिया नंबर दो स्थित इसरी का पुरा निवासी रीना यादव (45) पत्नी रामप्रवेश यादव उर्फ गुड्डू अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ रसड़ा दवा लेने आई थी। लौटते वक्त सुलुई मोड़ से पैदल ही घर जा रही थीं। नहर के रास्ते से गुजर रही किसी अज्ञात वाहन ने महिला को धक्का मार दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

इस बीच, चलते-चलते बेटी कुछ आगे बढ़ गई थी। मां को आने में देर होने पर वह पीछे लौटी तो उसकी मां हनुमान मंदिर के पास घायलावस्था में पड़ी थी। आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़े बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Road Accident में बलिया के लाल CRPF जवान की मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली