बलिया : सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत, मचा कोहराम

बलिया : सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत, मचा कोहराम

बलिया : बांसडीह-बलिया मार्ग पर स्थित बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के आमघाट गांव के पास बाइक की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत हो गयी। इसकी जानकारी मिलते ही घर-परिवार तथा पुलिस व होमगार्ड महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के मनियारी जसांव निवासी मदन मोहन प्रसाद (52) होमगार्ड के जवान थे। उनकी ड्यूटी बांसडीह रोड थाने पर थी। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह घर से ड्यूटी पर निकले थे। इसी बीच बांसडीह-बलिया मार्ग पर बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के आमघाट गांव के पास बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में मदन मोहन गंभीर रुप से घायल हो गये।

आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी पहुंच गये। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन एम्बुलेंस से उन्हे वाराणसी जा रहे थे। लेकिन फेफना के पास ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में बाइक सवार युवक भी चोटिल हुआ है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। 

यह भी पढ़े 19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार