बलिया : मौसा के घर में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

बलिया : मौसा के घर में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रसड़ा के रुपी गड़ही मोहल्ला में एक किशोर का शव उसके मौसा के घर में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, पुलिस का कहना है कि किशोर मंदबुद्धि का था। पीएम रिपोर्ट के बाद ही वजह साफ हो जायेगा।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के आनंद बिहार थाना क्षेत्र निवासी अजीत गुप्त (15) पुत्र राजकुमार गुप्त रसड़ा कस्बा के मोहल्ला रुपी गड़ही निवासी अपने मौसा संतोष गुप्त के यहां कई सालों से रहता था। अजीत गुरुवार की देर शाम मकान के छत पर लोहे की सरिया में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

घटना की जानकारी छत पर किसी काम से पहुंचे परिजनों को हुई तो घर में खलबली मच गई। आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी रसड़ा पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने जांच के अजीत को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन शव को घर लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली