बेरूआरबारी में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता : स्प्रिंग मोड में नजर आये परिषदीय बच्चे

बेरूआरबारी में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता : स्प्रिंग मोड में नजर आये परिषदीय बच्चे

सुखपुरा, बलिया : संत यतीनाथ मिनी स्पोर्ट स्टेडियम सुखपुरा में शनिवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय परिषदीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ में एनपीआरसी कैथवली के हंसराज कपाड़िया प्रथम एवं सुखपुरा के नीरज कुमार राजभर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

IMG-20241208-WA0002

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में कैथवली की संजना प्रथम व खड़ैला की मंशा द्वितीय स्थान पर रही। वहीं 100 मीटर की दौड़ में निक्की प्रथम व मंशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में एनपीआरसी राजपुर विजेता एवं कैथवली की टीम उपविजेता रही। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता की विजेता एनपीआरसी सुखपुरा की टीम रही, जबकि खड़ैला को उपविजेता पर ही संतोष करना पड़ा।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

प्रतियोगिता में ब्लॉक बेरुआरबारी के सातों एनपीआरसी सुखपुरा, खड़ैला, मैरीटार, कैथवली, बेरुआरबारी, नारायणपुर तथा राजपुर के उच्च प्राथमिक व प्राथमिक स्तर के बालक और बालिका की टीमों व प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्राथमिक विद्यालय मैरीटार की कक्षा 5 की छात्रा रिया कुमारी "राम आएंगे" गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।

इसके पूर्व ब्लॉक प्रमुख बेरुआरबारी चंद्रभूषण सिंह भोला व खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।उमेश कुमार सिंह, ओंकार सिंह, संतोष गुप्ता, प्रधान अभिमन्यु चौहान, आनंद पांडेय, किरण भारती, अरविंद शुक्ला, चंद्रकांत पाठक, विनायक सिंह आदि मौजूद रहे।संचालन व कमेंट्री कमलेश मिश्रा ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा