बलिया में ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट, तीन के खिलाफ तहरीर 

बलिया में ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट, तीन के खिलाफ तहरीर 

बैरिया, बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूर्यभान पुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी ने तीन युवकों के खिलाफ लाठी डंडे से मारने, सरकारी दस्तावेज फाड़ने, जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर गाली देने का आरोप लगाते हुए दोकटी थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच रही है।

विकास खण्ड मुरली छपरा की ग्राम पंचायत सूर्यभानपुर की ग्राम विकास अधिकारी रमेश कुमार राम ने दोकटी पुलिस को तहरीर दिया है। कहा है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे मैं कार्य का सत्यापन कर वापस जा रहा था कि श्रीपालपुर गांव के सामने तीन युवकों ने मुझे रोक लिया और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया, जिससे मुझे चोटे आई। इसके साथ ही दो युवक जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गालियां दे रहे थे। किसी तरह मैने वहा से भाग कर जान बचाया और अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। शुक्रवार की सुबह परीक्षा ड्यूटी के बाद दोपहर में अपने ब्लाक के कर्मचारियों संग थाने पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी ने तहरीर दी। थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी। 

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की स्मृति में आज लगेगा मेगा नेत्र शिविर, उठाएं लाभ

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
बलिया : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे के...
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी
पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन