बलिया : भेड़िनाला में डूबने से बालक की मौत, मचा कोहराम

बलिया : भेड़िनाला में डूबने से बालक की मौत, मचा कोहराम

बलिया : बांसडीह क्षेत्र के हालपुर गांव के भेड़िनाला में रविवार को नहाने गए एक ग्यारह वर्षीय बालक की गहरे पानी मे डूबने से मौत हो गयी। परिजनों को घटना की जानकारी देर शाम को हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव का अतुल सिंह का पुत्र आदित्य सिंह कुछ बच्चों के साथ भेड़िनाला में नहाने  गया था। नहाते वक्त वह गहरे पानी डूब गया। साथ गये बच्चे वहां से चले गये तथा किसी को कुछ नहीं बताया। इधर परिजन बच्चे की खोजबीन गांव में कर रहे थे।

नाला के पास घास काटने गई गांव की एक लड़की ने बताया कि कुछ बच्चे यहां स्नान करने आये थे। परिजनों को आदित्य का चप्पल नाला के बाहर मिला। देर रात पुलिस ने भेड़ीनाला से शव को खोजकर निकाला। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। विधायक केतकी सिंह, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, प्रधान दयाशंकर राजभर ने शोक व्यक्त किया तथा परिजनों को ढ़ाढस बंधाया।

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद