Ballia में स्कूल चलो अभियान : जागरूकता रैली निकाल कर बच्चों ने दिया संदेश

Ballia में स्कूल चलो अभियान : जागरूकता रैली निकाल कर बच्चों ने दिया संदेश

बलिया : शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर द्वारा कुछ खास अंदाज में स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली को प्रधान वीरेन्द्र मिश्र व प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छात्रों ने अपने हाथों में रंग बिरंगी झंडियां व शिक्षा प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। 'मम्मी पापा हमें पढाओ-स्कूल चलकर नाम लिखाओ', 'एक भी बच्चा छूट गया-संकल्प हमारा टूट गया' व 'हम बच्चों का नारा है-शिक्षा अधिकार हमारा है' आदि नारे लगाते हुए विद्यार्थियों ने अभिभावकों से 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के नाम विद्यालयों में लिखवाने की अपील की।

 

IMG-20250415-WA0535

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई


प्रधानाध्यानक ने कहा कि विद्यालय में पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। पर्याप्त कमरे, सभी कमरों में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच, पानी पीने के लिए टंकी एवं बहुटोटियां, स्वच्छ शौचालय, पंखे व स्मार्ट क्लास की व्यवस्था है। बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के लिए उन्होंने लोगों को प्रेरित किया। विद्या तिवारी, ज्ञानेन्द्र तिवारी, सुभाष, भोला, मनोज कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार पाण्डेय, भरतजी यादव, सतीश चन्द्र ठाकुर, शुभांशु सिंह, राजकुमार, अनुराग रंजन तिवारी इत्यादि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक