बलिया में बाढ़ पीड़ितों के लिए लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला

बलिया में बाढ़ पीड़ितों के लिए लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला

बैरिया, बलिया : विकास खण्ड मुरली छपरा की ग्राम पंचायत चांद दियर के टोला फत्ते राय, यादव नगर व प्लाट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर देवनीति सिंह के नेतृत्व में रविवार को पूरी तैयारी के साथ बाढ़ पीड़ितों के बीच मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का आयोजन किया गया।इसमें 350 बाढ़ पीड़ितों का उपचार किया गया।

स्वास्थ्य टीम के सदस्यों ने आए मरीजों में लक्षण के अनुरूप सर्दी, बुखार, दर्द, पेट दर्द, पेचिस, गैस, त्वचा रोग आदि की दवाएं नि: शुल्क वितरित की। साथ ही किशोरियों को सेनेटरी पैड वितरित किया गया। इसी शिविर में गर्भवती महिलाओं के खून की जांच, बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं में आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम आदि का वितरण किया गया। बाढ़ जनित बीमारियों का दवा, क्लोरीन की टेबलेट, ओआरएस पाउडर वितरित किया गया।

15 दिनों से अधिक बुखार वाले मरीजों का कालाजार का टेस्ट, मलेरिया, टाइफाइड, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी इत्यादि प्रकार की जांच की सुविधा दी गई। डॉ देवनीति ने बताया कि जब से बाढ़ आई है, तब से स्वास्थ्य शिविर चल रहा है। रविवार को वृहद स्तर पर जनआरोग्य मेला के तहत बाढ़ पीड़ितों में दवा आदि का वितरण किया गया है।

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद