बलिया : घर में घुसकर दबंगई... मां-बेटे को पीटा, चार पर मुकदमा

बलिया : घर में घुसकर दबंगई... मां-बेटे को पीटा, चार पर मुकदमा

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्र के मठिया गांव स्थित एक घर में घुसकर दबंगों ने महिला को मारपीट कर बुरी तरह घायल करने के साथ ही जमकर तांडव मचाया। यही नहीं, महिला के हाथ की उंगलियां तोड़ने के अलावा बीच बचाव करने आए घर के पुरुषों की पिटाई करते हुए दवंगों ने पक्का दीवार भी गिरा दिया।  मामले में बैरिया पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

मिश्रा के मठिया गांव निवासी शांति देवी पत्नी धर्मदेव यादव को पड़ोसियों ने भूमि विवाद में मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। हाथ की उंगलियां तोड़ डाली। बीच बचाव करने आए रंजीत यादव व ब्रह्मदेव यादव की भी पिटाई पड़ोसियों ने कर दी। शांति देवी के पुत्र रंजीत कुमार यादव की तहरीर पर मिश्रा के मठिया गांव निवासी संजय सिंह, अंकित सिंह उर्फ राकी सिंह, मनीष सिंह व इंतजार (पता अज्ञात) के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं, महिला को इलाज के लिए परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।बैरिया चौकी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद